फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रच्छेड़ा में व्यक्ति से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। झंडूता के रच्छेड़ा में एक व्यक्ति से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट से व्यक्ति के कान और कमर में चोट आई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अमर सिंह, निवासी गांव वाला चंगर, डाकघर डाहड, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर ने बताया कि रविवार शाम को रच्छेड़ा से वापस घर आ रहा था तो रास्ते में बड़ोग गांव का काकू उसके पास कहने लगा कि उसके भाई से माफी मांगे।
विज्ञापन

जब कसूर पूछा तो काकू ने मुंह पर मुक्के मार दिए। जब भागने लगा तो उसने जमीन पर गिरा दिया और लात से मारना शुरु कर दिया। इतने में कुछ लोग वहां आए और बीच बचाव किया। मारपीट से उसके कान और कमर पर चोट लगी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें