फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। थाना झंडूता के तहत टिहरी गांव के 51 वर्षीय राज कुमार की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को एम्स बिलासपुर से थाना झंडूता को फोन पर सूचना मिली कि राज कुमार को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम एम्स पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन

जांच के दौरान परिजनों ने बताया कि राज कुमार बचपन से मानसिक रूप से परेशान था। पिछले करीब एक माह से उसकी मानसिक स्थिति अधिक खराब थी और एम्स में उसका उपचार चल रहा था। परिजनों के अनुसार 21 सितंबर की सुबह उसने गलती से कोई जहरीली दवाई या पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे एम्स लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने किसी पर शक या आरोप नहीं लगाया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें