संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पेरा वेट संघ ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने की अधिसूचना का स्वागत किया है। संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए लंबित डीए की शेष किश्तें और संशोधित वेतनमान का एरियर जल्द जारी करने की मांग की है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश गौतम और महासचिव हरीश ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि महंगाई भत्ता जारी होने से कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने सरकार से लंबित वित्तीय लाभों का जल्द भुगतान करने का आग्रह किया, ताकि कर्मचारियों को उनका बकाया मिल सके।