स्वारघाट (बिलासपुर)। बाहरी राज्यों से जिले की सीमा में शनिवार को 672 लोगों ने ही प्रवेश किया। ई कोविड पास की शर्त के बाद कम लोगों ने ही प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया। प्रदेश सरकार
जिला बिलासपुर के अंतर्गत नयनादेवी उपमंडल में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की पहचान के लिए 8 कोविड नाके लगा गए हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गरामौड़ा में मुख्य नाका लगाया गया है। इस स्थान से अधिकतर लोग बिलासपुर, मंडी, कुल्लू-मनाली जाने के लिए आते हैं। नयनादेवी उपमंडल के अंतर्गत प्रत्येक नाके पर छह-छह पुलिस जवान और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बाहरी राज्यों से हिमाचल में प्रवेश करने पर ई-कोविड पास और रजिस्ट्रेशन को स्कैन करके वेरिफिकेशन की जा रही है। शनिवार को बिलासपुर के 8 नाकों से 672 लोगों ने हिमाचल में प्रवेश किया है। 27 अप्रैल मध्यरात्रि से लेकर 8 मई शनिवार शाम पांच बजे तक 14,521 लोगों ने नयनादेवी उपमंडल के तहत लगे कोविड नाकों से प्रवेश किया है। उपमंडल नयनादेवी के एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि 27 अप्रैल से लेकर 8 मई तक 14,521 लोगों ने जिले में बनाए गए कोविड नाकों से हिमाचल राज्य की सीमा में प्रवेश किया है।