फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोसरियां वार्ड में लोगों को मिलेगी पार्किंग की सुविधा

Sun, 11 Jan 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
कोसरियां वार्ड में विकास कार्यों का उद्घाटन करते विधायक त्रिलोक जमवाल। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
सदर विधायक ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन
विज्ञापन

वार्ड में एंबुलेंस रोड और रिटेनिंग वॉल का भी होगा निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के कोसरियां वार्ड में लोगों को अपने वाहन अब सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से नहीं खड़े करने पड़ेंगे। वार्ड में पार्किंग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब छह लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्किंग स्थल का शिलान्यास रविवार को सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने किया। उन्होंने कॉलेज कॉलोनी से सटी सड़क के लिए चार लाख रुपये की लागत से होने वाले मरम्मत कार्य की शुरुआत भी की। पानी के रिसाव और बहाव के कारण बार-बार उखड़ जाने वाले सड़क के इस हिस्से में अब टाइलें लगाकर समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

कोसरियां वार्ड-6 में त्रिलोक जमवाल ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इनमें 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित रिटेनिंग वॉल, प्राइमरी स्कूल के पास चार लाख और बावड़ी के पास तीन लाख रुपये से बनाए गए रास्ते के साथ ही दो-दो लाख रुपये की लागत से बना एंबुलेंस रोड और पार्क के पास रास्ते का निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने वार्ड-7 में भी कई विकास कार्य जनता को समर्पित किए। इनमें 35 लाख रुपये की लागत से टाइलों से बनाए गए रास्ते, 20-20 लाख से टारिंग और पार्किंग का काम, आठ लाख रुपये की लागत से बनाया गया पार्क और करीब 10 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी सेंटर, ड्रेनेज व रिटेनिंग वॉल जैसे काम शामिल हैं। वार्ड-6 व 7 में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद त्रिलोक जमवाल ने कहा कि बिलासपुर शहर समेत पूरे सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। हालांकि प्रदेश सरकार राजनीतिक आधार पर भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों से सौतेला व्यवहार करती रही है, लेकिन भाजपा न तो ऐसा सोचती है और न ही करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के हर राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए भरपूर मदद दे रही है। हिमाचल भी इससे अछूता नहीं है। उनका अपना भी यही मानना है कि विकास और जनसमस्याओं के समाधान के मामले में राजनीति नहीं की जानी चाहिए। यही वजह है कि किसी भी वार्ड या पंचायत का प्रतिनिधित्व चाहे भाजपा समर्थित प्रतिनिधि कर रहे हों या कांग्रेस समर्थित, उन्होंने सभी को बराबर माना है। यह सिलसिला भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम, उपाध्यक्ष सोनिया, पार्षद नरेश कुमारी व अजय, शहरी भाजपा अध्यक्ष मदन राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें