फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

Sat, 14 Feb 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भराड़ी के तड़ौन में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर में महिला के स्वास्थ्य की जांच करती चिकित्सक।
विज्ञापन
तड़ोन में आयोजित हुआ आयुष्मान आरोग्य शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत तड़ोन स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की ओर से ग्रामीणों के लिए एक विशेष आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें रक्तचाप, मधुमेह, वजन, सामान्य शारीरिक जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को उचित परामर्श दिया गया तथा दवाइयां भी मुफ्त प्रदान की गईं। गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को आगे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेजने की सलाह दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी ने ग्रामीणों को स्वच्छ खानपान, संतुलित आहार और साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भोजन, शुद्ध पानी और नियमित व्यायाम अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही मौसम की बीमारियों, संक्रमण से बचाव, हाथ धोने की आदत और आसपास साफ-सफाई रखने पर विशेष जोर दिया गया। शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की विशेष रूप से जांच की गई। महिलाओं को एनीमिया, पोषण और मातृ स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई, जबकि बच्चों के टीकाकरण और पोषण पर भी चर्चा की गई। बुजुर्गों को नियमित जांच और दवाइयों के सही उपयोग के बारे में समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें