फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिजली की आंख मिचौली और लो वोल्टेज से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-बोले-बिजली बोर्ड को अवगत कराने के बाद भी नहीं हो रहा समस्या का समाधान
विज्ञापन

- पुरानी लाइन से फोरलेन को दिए कनेक्शन से हो रही समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बकरोआ के अधिकांश गांव बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मियों में बिजली की आंख मिचौली और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों का जीवन दूभर हो गया है। बिजली कटों के चलते स्थानीय दुकानदारों का कारोबार भी चौपट हो रहा है।
स्थानीय दुकानदार सुशील विशिष्ठ, पवन कुमार, सतीश कुमार, जय कुमार, बाबूराम, कश्मीर चंद, राजेंद्र प्रसाद, पवन शर्मा, अशोक शर्मा, अनिल कुमार ने बताया कि चुनाव के समय सभी दलों के लोग लुभावने वादे करके वोट बटोर लेते हैं, लेकिन जीतने के बाद लोगों की समस्याओं पर जरा भी गौर नहीं करते। उक्त लोगों कहना है कि भगेड़ में काफी लंबे समय से बिजली की समस्या है, इसकी शिकायत बिजली बोर्ड के उच्च अधिकारियों व नेताओं से भी की गई, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं, जबकि बिजली बोर्ड के अनुसार यहां पर बिजली के कनेक्शन अधिक होने के कारण वोल्टेज की समस्या पैदा हुई है। यहां पर ट्रांसफर लगाना जरूरी है। लोगों के आग्रह करने पर ट्रांसफॉर्मर न लगने से लोगों में काफी रोष है। सुशील कुमार ने बताया कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करने का ढिंढोरा पीटती है, लेकिन बिजली के उपकरण न चलने से लोगों के रोजगार पर इसका असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कई बार बोर्ड के पास इस समस्या को उठाया गया, लेकिन ट्रांसफॉर्मर न होने की बात करके लोगों को टाल देते हैं, जबकि फोरलेन पर लगी स्ट्रीट लाइट को भी पुरानी लाइन से ही जोड़कर फ्लाईओवर पर बिजली उपलब्ध कराई गई है। एक तो वोल्टेज लो है और दूसरे इसी लाइन से फोरलेन के लिए यहीं से बिजली कनेक्शन देकर लोगों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि ग्रामीणों की समस्या के निदान के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि बिजली की समस्या से राहत मिल सके।
कोट
मैंने हाल ही में कार्यभार संभाला है। समस्या की कोई जानकारी नहीं थी। अब शीघ्र ही मौके पर जाकर जायजा लेने के बाद इसका समाधान किया जाएगा।
-हरबंस लाल, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें