फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग ज्यादा तली-भुनी, मीठी चीजों से करें परहेज : लीला

Thu, 20 Mar 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बाड़ी मझेड़वा गांव में मनाया विश्व मौखिक दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के गांव बाड़ी मझेड़वा में ग्राम पंचायत प्रधान पंकज चंदेल की अध्यक्षता में विश्व मौखिक दिवस का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य शिक्षक लीला शर्मा ने बताया कि यह अभियान 20 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान के तहत लोगों और स्कूलों में भी बच्चों को मुंह की साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस साल का थीम एक प्रसन्न मुंह-एक प्रसन्न मन है।
उन्होंने बताया कि हम जो कुछ खाते हैं पीते हैं वह मुंह से होता हुआ ही पेट में जाता है। ऐसे में यदि मुंह ही साफ नहीं रहेगा तो दांतों में पीलापन नजर आना, प्लाक जमना, मुंह से बदबू आना, जीभ पर सफेदी दिखना, मसूड़ों का सूजना और दांतों की सड़न खराब जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में मुंह की सही तरह से सफाई करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि अपने मुंह को साफ रखने के लिए दो समय ब्रश करना चाहिए। साथ ही जीभ की परत को भी साफ करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि ज्यादा तली-भुनी और मीठी चीजों से परहेज करना चाहिए। हरे पत्तेदार सब्जियां, विटामिन सी से भरपूर भोजन लेना जरूरी है और अपने दांतों को समय-समय पर चेक करवाना चाहिए। ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमें मटर के दाने के बराबर पेस्ट लगाना चाहिए और छोटे बच्चों को चावल के दाने के बराबर पेस्ट लगाना चाहिए। पेस्ट को दो मिनट से ज्यादा मुंह में नहीं रखना चाहिए। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता भी करवाई गई। सभी प्रतिभागियों को इनाम बांटे गए। इस अवसर पर सिविल अस्पताल घुमारवीं से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रूप लाल, एडोलसेंट हेल्थ काउंसलर सुभाष चौहान, स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजू बाला, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें