फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरामोड़ा व अन्य बैरियर से प्रदेश में दाखिल हुए 1397 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। जिले में आठ बैरियर लगाए गए हैं। शुक्रवार को बाहरी राज्यों से 1397 लोगों को ई-कोविड रजिस्ट्रेशन के बाद जिले में प्रवेश किया। नाकों पर हिमाचल सीमा में ई-रजिस्ट्रेशन से पहचान के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पंजाब से सटी हिमाचल की सीमा में नयनादेवी उपमंडल के अंतर्गत बने कोविड नाकों से वीरवार मध्य रात्रि 12 बजे से शुक्रवार शाम 5 बजे तक बाहरी राज्यों से आने वाले 1397 लोगों ने ई-रजिस्ट्रेशन के माध्यम से प्रवेश किया। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए ई-रजिस्ट्रेशन और हाई लोड राज्यों से आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही प्रवेश करने की इजाजत प्रदान की जा रही है। बिलासपुर जिले में 8 एंट्री प्वाइंट पर गरामौड़ा, टोबा, ग्वालथाई, बैहल, झिडिय़ां, सैला घोड़ा, दभट व जन्डोरी में कोविड नाके लगाए गए हैं।
उपमंडल नयनादेवी के एसडीएम सुभाष गौतम ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल और एसओपी के बाद ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को हिमाचल में प्रवेश करने दिया जा रहा है। बैरियर पर ई-रजिस्ट्रेशन और थर्मल स्क्रनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें