-दूसरी सांस्कृतिक संध्या रही स्थानीय कलाकारों के नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता में चल रहे जिला स्तरीय बैसाखी नलवाड़ मेले दूसरी सांस्कृतिक संध्या गौरव कौंडल, प्रिंस कपिल, श्रुति शर्मा, अभिषेक सोनी, राखी गौतम और अक्षय शर्मा के नाम रही।
सांस्कृतिक संध्या में हिमालय ट्रेडर रैली जजरी अमित ढड़वालिया, डोगरा स्पोर्ट ऋषभ डोगरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला कमेटी अध्यक्ष एसडी एम योगराज धीमान ने मुख्य अतिथियों को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गायक गौरव कौंडल ने दिल दियां गल्लां, टिच बटणां दी जोड़ी, चल मेले नू चलिए, शरारा, दिल चोरी साडा हो गया गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक प्रिंस कपिल ने चन्न वांगू, रेड रोज व झांजरा, यारी चंडीगढ़ वालिए आदि गीत प्रस्तुत किए। गायिका श्रुति शर्मा ने जुगनी, तुम्हें दिल लगी, नीत खैर मंगा, आजा वे माही, प्यार करने वाले गीत गाए। हिमाचली गायक अभिषेक सोनी ने शिव कैलाशों के वासी, करी लेनी पहाड़ा री सैर आदि गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को नचाया। राखी गौतम ने मंच में आते ही तेरी पतली कमरिया, ले जाए हवाएं, बाहों में चले आओ, सात समंद्र, पूछो जरा पूछो, उड़ जा काले कावा आदि गाने गाकर दर्शक को झूमने पर मजबूर कर दिया।