फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लाइसेंस से लेकर आरसी तक के लिए दो-दो महीने से भटक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएलए में सैकड़ों काम लंबित, चालक परेशान
विज्ञापन

लाइसेंस नवीनीकरण, हायर परचेज रिमूवल जैसी सेवाएं प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला आरएलए कार्यालय में कई सेवाएं लंबे समय से लंबित रहने के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही हैं। ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण, वाहन की आरसी से हायर परचेज हटाने, एनओसी जारी करने, नई आरसी बनाने और अन्य ऑनलाइन आवेदनों का समय पर निस्तारण नहीं होने से लोग पिछले दो-दो महीने से कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
कई लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता समाप्त होने से पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर दिया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उनका लाइसेंस नवीनीकृत नहीं हो सका। इसके चलते वाहन चालक बिना वैध लाइसेंस वाहन चलाने से बच रहे हैं, जिससे उनके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार कई वाहन मालिकों ने बैंक का ऋण चुकाने के बाद आरसी से हायर परचेज हटाने के लिए आवेदन किया, लेकिन उनके मामले भी लंबे समय से लंबित पड़े हैं। 15 वर्ष पूरे कर चुके वाहनों की नई आरसी जारी करने, एनओसी देने और अन्य सेवाओं में भी देरी हो रही है।
लोगों का कहना है कि कार्यालय में डीलिंग हैंड और प्रभारी अधिकारी के अभाव के कारण फाइलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद महीनों तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उनका कहना है कि समय पर सेवाएं नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वाहन चालकों और टैक्सी ऑपरेटरों अनीश, आशीष, विनोद शर्मा, कुलवीर, बलवंत और गौरी शर्मा ने जिला प्रशासन से आरएलए कार्यालय में आवश्यक स्टाफ की शीघ्र नियुक्ति कर लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस बारे में एसडीएम सदर से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वे फोन पर उपलब्ध नहीं हो पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें