फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: योजनाएं शुरू न होने से पानी के लिए तरस रहे हैं लोग

Sun, 26 Oct 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भटोली से करलोटी पेयजल योजना। संवाद
विज्ञापन
जल जीवन मिशन योजना में देरी पर भाजपा किसान मोर्चा ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

योजना शुरू नहीं हुई तो जनहित में आंदोलन करने पर होंगे मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। सरकार की ओर से लोकहित में बनाई गई योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर नहीं पहुंच पाने का मामला भगेड़ क्षेत्र में फिर सामने आया है। भटोली से करलोटी तक पेयजल आपूर्ति के लिए बन रही जल जीवन मिशन योजना अब तक शुरू नहीं हो पाई है, जिससे संबंधित पंचायतों के लोग पानी के लिए परेशान हैं।
भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं के निर्वतमान अध्यक्ष एवं औहर पंचायत के पूर्व प्रधान देशराज शर्मा ने बताया कि इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने 20 करोड़ 30 लाख रुपए का बजट रखा था। योजना से करलोटी, छत्त-छंजयार, हिम्मर, फटोह, कोटलू-ब्राह्मणा सहित अन्य पंचायतों को पानी की आपूर्ति करनी थी। जानकारी के अनुसार इस योजना का कार्य 25 जुलाई, 2022 को शुरू हुआ था और इसे 31 मार्च, 2024 तक पूरा करना था। बावजूद इसके योजना अब तक चालू नहीं हुई है। देश राज शर्मा ने जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि जब जिला का एकमात्र मंत्री अपनी विधानसभा क्षेत्र की योजनाओं को पूरा नहीं करवा सकता, तो अन्य क्षेत्रों के विकास का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में अधिकांश पेयजल योजनाएं खड्डों पर आधारित हैं। गर्मियों में जलस्तर कम होने और बरसात में बाढ़ आने के कारण हर साल लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है। कई-कई दिन लोग पानी के लिए तरसते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भटोली के पास गोबिंद सागर किनारे योजना का ढांचा विकसित हो गया है और मशीनरी भी लग चुकी है। फिर भी विभाग ने योजना को शुरू नहीं किया है। देश राज शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही योजना शुरू नहीं हुई तो जनहित में आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें