झंडूता में आयोजित पेंशनर सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले पेंशनर मुख्यातिथि के साथ। स्रोत:
झंडूता में हुआ खंड का सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड झंडूता का सम्मान समारोह वीरवार को गेस्ट हाउस झंडूता में हुआ, जिसमें लेखराम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
सम्मान समारोह में झंडूता खंड के सभी इकाईयों के 75 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनरों को सम्मानित किया गया। पेंशनरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अपने विचार रखे और प्रदेश सरकार से पेंशनरों की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। पेंशनरों ने सरकार से मांग उठाई कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को छठे संशोधित वेतनमान का ग्रेच्युटी व अन्य लाभ नहीं मिल रहे हैं। सरकार आर्थिक संकट का बहाना बनाकर प्रदेश के पेंशनरों को मिलने वाले देय आर्थिक लाभों पर कुंडली मार कर बैठी है जो सही नहीं हैं। इस वर्ग की जितनी भी देनदारियां लंबित हैं उन्हें समय पर देने का प्रबंध करें ताकि सरकार को पेंशनरों में पनप रहे रोष का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में 130 पेंशनरों ने भाग लिया। इस मौके पर खंड प्रधान बीरबल धीमान, राज्य महासचिव हुक्म सिंह ठाकुर, जिला महासचिव नरोत्तम धीमान, राज्य उपाध्यक्ष लेखराम कौंडल, अश्विनी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।