फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वारघाट में पेंशनरों ने उठाई महत्वपूर्ण मांगें

Sat, 07 Dec 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
2015 से पहले सेवा सेवानिवृत हुए पेंशनरों के एरियर की भी मांग की
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

स्वारघाट (बिलासपुर)। पेंशनर संघ के अध्यक्ष सरवन कुमार ठाकुर, खंड महासचिव ने पेंशनरों की समस्याओं पर विचार करने के लिए एक बैठक की, जिसमें जिलाध्यक्ष सदा राम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सबसे पहले दिवंगत पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया, फिर पेंशनरों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई।

बैठक में हिमाचल सरकार द्वारा चार प्रतिशत महंगाई भत्ते और पेंशन 1 तारीख को डालने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू का आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही सरकार से पेंशनरों के एरियर और 2015 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के भुगतान की जल्द मांग की गई। सरवन ठाकुर ने बताया कि जो पेंशनर 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, उन्हें 17 दिसंबर को बिलासपुर में आयोजित पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने पेंशनरों से आग्रह किया कि वे अपने वरिष्ठ पेंशनरों के नाम शीघ्र भेजें, ताकि सम्मान समारोह की रूपरेखा समय अनुसार तैयार की जा सके। बैठक में सुझाव दिया गया कि 70 से 75 वर्ष तक की आयु के पेंशनरों को 50 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ न मिलने पर उन्हें ट्रेज़री के माध्यम से 5 से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी कर उनका एरियर बनाया जाए। इसके अलावा, पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में भाग लेने के लिए सभी इकाइयों को अपनी सदस्यता पंजीकरण करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जकातखाना इकाई के उपाध्यक्ष संतराम ठाकुर, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण, बालक राम, तुलसीराम, रंजीत सिंह, राम रत्न, जगदीश शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, लेख राम शर्मा, रणवीर ठाकुर, राम रत्न ठाकुर, लेख राम, जय सिंह रनौत, श्री राम, प्रोमिला देवी, ब्रह्मी देवी, गीता देवी, जगत राम, सुखदेव, चैतराम, दुर्गा सिंह समेत करीब 32 पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें