फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेंशनरों ने उठाई वित्तीय लाभों का बकाया एकमुश्त देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बैरी बरमाणा इकाई की हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बैरी बरमाणा इकाई की बैठक प्रधान प्रेम सिंह चंदेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

बैठक में सचिव श्यामलाल कौंडल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। इसके अलावा उन्हें बैठक के एजेंडे से अवगत करवाया। बैठक में कर्म सिंह चंदेल, रतन लाल शर्मा, कृष्ण सिंह चंदेल, कुबेर ठाकुर, अश्विनी चंदेल और नंदलाल चंदेल ने अपने-अपने विचार रखे। सभी ने सरकार से मांग की कि 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को वित्तीय लाभों का बकाया एकमुश्त दिया जाए। जिला कार्यकारिणी के दिशा-निर्देशानुसार इकाई के चुनाव जून में करवाए जाएंगे। प्रधान प्रेम सिंह चंदेल ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने सभी से निवेदन किया कि वह संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और संगठन में एकजुटता बनाए रखने के लिए कार्य करें। बैठक में हरीश चंदेल, राजेंद्र तिवारी, डॉ. कुलदीप अवस्थी, जगदीश शर्मा, सुरेंद्र पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें