फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ईकेवाईसी नहीं करवाई तो रुक सकती है सामाजिक सुरक्षा पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
छूटे हुए पेंशनरों को एक माह का अंतिम मौका, सत्यापन न करवाने वाले माने जाएंगे अपात्र
विज्ञापन

तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर पूरा करवाना होगा सत्यापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रहे ऐसे पेंशनधारक, जिन्होंने अभी तक आधार आधारित ईकेवाईसी सत्यापन नहीं करवाया है, उनके लिए विभाग ने एक माह का अंतिम अवसर दिया है। निर्धारित अवधि में ईकेवाईसी नहीं करवाने वाले पेंशनरों को पेंशन के लिए अपात्र माना जा सकता है और उनकी सुविधा प्रभावित हो सकती है।
जिला कल्याण अधिकारी बिलासपुर रमेश बंसल ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का ईकेवाईसी सत्यापन अभियान जुलाई 2025 से शुरू किया गया था। इसके लिए जिला कल्याण अधिकारियों और तहसील कल्याण अधिकारियों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सत्यापन कार्य करवाया गया। अभियान की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि जिला के कुछ पेंशनधारकों ने अभी तक अपना ईकेवाईसी सत्यापन पूरा नहीं करवाया है, जिसके चलते वे सामाजिक सुरक्षा पेंशन की सुविधा से वंचित हैं। ऐसे लाभार्थियों को अब एक माह के भीतर अपना सत्यापन करवाने का अंतिम अवसर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश बंसल ने बताया कि यदि कोई पात्र पेंशनधारक निर्धारित अवधि के भीतर ईकेवाईसी सत्यापन नहीं करवाता है तो विभाग यह मान सकता है कि संबंधित पेंशनर उपलब्ध नहीं हैं या सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं हैं। उन्होंने पेंशनधारकों से अपील की है कि वे जल्द अपने संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर ईकेवाईसी सत्यापन करवाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी या तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें