फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित

विज्ञापन
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन गेहड़वीं के सदस्य वार्षिक सम्मान सम्मारोह के बाद सामूहिक चित्र में। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन गेहड़वीं इकाई का वार्षिक सम्मान समारोह हुआ। मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त उपनिदेशक शिक्षा प्रकाश चंद धीमान ने शिरकत की। जिला महासचिव चेतराम वर्मा और खंड प्रधान बीरबल धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जसवंत सिंह को प्रधान पद की कमान सौंपी गई। इससे पहले दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कोषाध्यक्ष ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सचिव कला चंदेल ने सभी पेंशनरों का अभिनंदन किया।
वक्ताओं ने कहा कि मांगों को पहले ही सरकार के ध्यान में लाया जा चुका है। लेकिन सरकार मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने मांग की कि एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। 75 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनरों विद्या देवी, शीला देवी, सीताराम, सत्य देवी, सरोज चंदेल, बिशनदास नड्डा, बिशन सिंह चंदेल, करतार सिंह, ओम प्रकाश चंदेल, संतराम शर्मा, धनीराम शर्मा, प्रेम सिंह ठाकुर, मुल्तान सिंह चंदेल को शाल और टोपी देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत इकाई प्रधान जसवंत सिंह चंदेल ने कार्यकारिणी को भंग करते हुए चुनाव करवाने की घोषणा की। चुनाव अधिकारी बीरबल धीमान ने की अध्यक्षता में चुनाव हुए। सर्वसम्मिति से जसवंत सिंह चंदेल को प्रधान, दिनेश कुमार वरिष्ठ उप प्रधान, हरदेव नड्डा उप प्रधान, कला चंदेल सचिव , प्रेम लाल मिश्रा वित्त सचिव व नारायण दास शुक्ला को मुख्य सलाहकार चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें