फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेंशनरों ने संगठन को मजबूत बनाने पर की चर्चा

Wed, 26 Nov 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजगाईं में आयोजित हुई पेंशनर इकाई की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पंजगाईं इकाई की बैठक हुई, जिसमें बैठक की अध्यक्षता इकाई प्रधान अश्वनी शर्मा ने की, जबकि राज्य प्रधान आत्मा राम शर्मा बतौर मुख्यातिथि रहे। इस दौरान 75 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनरों को भी सम्मानित किया गया ।
विज्ञापन

राज्य प्रधान आत्मा राम शर्मा ने मुख्य एजेंडा में संगठन को सशक्त बनाने के लिए सदस्यता अभियान को गति देने की बात कही। उन्होंने जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त पेंशनरों को छठे वेतन आयोग के बकाया एरियर और डीए किश्तों को जारी कराने के लिए व्यापक रणनीति तैयार करने पर बल दिया। साथ ही 17 दिसंबर 2025 को पेंशनर स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी नीति व कार्यक्रम लागू करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। विशेष अतिथि हरीश शर्मा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सभी सदस्यों से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। जिला प्रधान जगदीश दिनेश ने बताया कि सरकार को बहुसूत्रीय मांग पत्र सौंपा जा चुका है। इस अवसर पर हरीश शर्मा ने सभी सदस्यों से कुछ शरारती तत्वों से सावधान रहने को कहा। उन लोगों ने हमेशा कार्य में बाधा अटकाई है। इस मौके पर राज्य महासचिव हुकम सिंह ठाकुर, महामंत्री रतन धीमान, कोषाध्यक्ष सुरेश जोशी, राज्य कोषाध्यक्ष संतराम कौंडल, राज्य मीडिया प्रभारी कुलदीप गुलेरिया, राज्य संगठन सचिव गोपाल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें