फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद को इंटक देगी 500 प्रतिमाह पेंशन

Sun, 14 Feb 2016 07:01 PM IST
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटक से संबंधित आल हिमाचल पीडब्ल्यूडी-आईपीएच एंड कंट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान सीता राम सैनी, महासचिव जगतार सिंह बैंस, सुरजीत राणा, वित्त सचिव विनोद चौधरी और उनकी राज्य कार्यकरिणी के समस्त सदस्यों ने यूनियन के माध्यम से बेरोजगार अक्ष्ाम विनोद को 500 रुपये प्रति माह अपंगता पेंशन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



यूनियन के राज्य प्रधान ने जिला बिलासपुर की तहसील भराड़ी के गांव चलालडू के स्वर्गीय रूप सिंह के पुत्र विनोद कुमार जोकि पूर्ण रूप से अक्षम है, उनको  एक जनवरी 2015 से फरवरी 2016 तक 500 रुपये के हिसाब से 7000 रुपये का चेक इंटक कार्यालय घुमारवीं में दिया।

इस अवसर पर राज्य वित्त सचिव विनोद चौधरी, जिला इंटक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म सिंह सहगल, महिला इंटक की अध्यक्ष पूनम शर्मा और आनंद किशोर शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विनोद कुमार के पिता लोक निर्माण विभाग बिलासपुर में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे और उनका 2010 में सरकारी सेवा के दौरान निधन हो गया था। विनोद ने आईटीआई से एक वर्ष का कंप्यूटर ट्रेड का कोर्स पूरा कर रखा है।

उन्होंने करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए आवेदन भी किया है। प्रेस को जारी ब्यान में यूनियन के राज्य प्रधान सीताराम सैनी ने कहा कि इंटक विनोद कुमार को 500 रुपये की पेंशन प्रति माह तब तक देती रहेगी जब तक उन्हें सरकारी नौकरी नहीं मिल जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें