फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्योहला पटवार वृत्त में निपटाए 13 इंतकाल के लंबित मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)। उपमंडल सदर के तहत स्योहला पटवार वृत्त में 13 इंतकाल के लंबित मामलों का निपटारा किया गया गया। तहसीलदार सदर नरेश कुमार पटियाल ने स्वयं पटवार वृत्त में सेवाएं दीं और लोगों के लंबित मामलों का निपटारा किया। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राजस्व विभाग लोगों के लंबित इंतकाल मामलों का लगातार निपटारा कर रहा है। सरकार ने इसके लिए विशेष अभियान भी चला रखा है। इसके अलावा भी राजस्व विभाग के अधिकारी समय-समय पर मामलों का निपटारा कर रहे हैं। दियोथ, निहारखन वासला और स्योहला के 13 लंबित मामले निपटाए गए। इसमें ऐसे मामले भी सामने आए जो कई साल से लंबित थे। सभी औपचारिकताएं पूरी कर उनका निपटारा किया गया। तहसीलदार नरेश कुमार पटियाल ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से लगातार लंबित इंतकाल मामलों का निपटारा किया जा रहा है। विभाग के अधिकारी लगातार सेवाएं दे रहे हैं और लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें