फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों ने की रेगुलर पे स्केल की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने सरकार से मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के अंतर्गत पिछले 15 से 20 वर्षों से अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को रेगुलर पे स्केल प्रदान करने की विधानसभा सत्र में घोषणा करे।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि 15 से 20 वर्षों की अनुबंध की नौकरी में कभी इन कर्मचारियों ने सरकार के आदेशों की अवहेलना नहीं की। पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्यों को अंजाम दिया लेकिन आज तक सभी सरकारों ने एनएचएम कर्मचारियों का शोषण ही किया है। हिमाचल सरकार द्वारा दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं। जहां एक ओर केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित सर्वशिक्षा अभियान और मनरेगा के कर्मचारियों को नियमित वेतनमान प्रदान किया जा रहा है। वहीं एनएचएम कर्मचारियों से भेदभावपूर्ण बर्ताव करते हुए नियमित वेतनमान से वंचित रखा गया है। एनएचएम कर्मचारियों को समझ नहीं आ रहा कि उनके साथ ही यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है। इतने वर्षों से स्वास्थ्य विभाग की आम जनता के लिए सभी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में एनएचएम कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अरविंद शर्मा ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी सरकार के ध्यान में 2016 में की गई नोटिफि केशन को भी एक बार फिर से लाना चाहते हैं। जिसमें एनएचएम कर्मचारियों के लिए रेगुलर पे स्केल देने की बात कही गई थी लेकिन आज तक एनएचएम कर्मचारियों के लिए इसे लागू नहीं किया गया। संघ ने कहा कि सरकार ने इस सत्र में रेगुलर पे स्केल देने की घोषणा नहीं की गई तो सत्र के पश्चात एनएचएम कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें