फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युक्तिकरण में मानवीय पहलुओं का ध्यान दें : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवक्ता संघ ने बीच सत्र में युक्तिकरण को बताया अव्यवाहारिक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ बिलासपुर के पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग और राज्य सरकार से युक्तिकरण प्रक्रिया में मानवीय पहलुओं को प्राथमिकता देने की मांग की है।
प्रेस बयान में संघ के जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर, उपाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, राज्य प्रेस सचिव बलवंत ठाकुर, सुरेंद्र रनौत, संजीव कौशल, विजय, सुरेश, विनोद, हरविंद्र, विकास चौहान, सुशील, राजेश, शांति स्वरूप, राजेंद्र, सुरेंद्र धीमान, अशोक, गुरमीत, बाबू राम, राजीव चौधरी, जगदीप, विजय, प्रीतम, राज कुमार, संदीप, भूपेंद्र संख्यान, मदन, श्रीकांत, अरविंद अत्री, सुरेंद्र मेहता, पवन, अनु, रेखा, संजू, नीलिमा चंदेल, मेघा चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में प्रारंभ की युक्तिकरण प्रक्रिया के तहत टीजीटी कैडर के 450 शिक्षकों के तबादले आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके तहत सरप्लस घोषित शिक्षकों को पांच दिनों के भीतर नए स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। संघ ने इस प्रक्रिया में मानवीय पहलुओं की अनदेखी किए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विशेष रूप से ऐसे अध्यापक जो कपल केस के तहत एक ही क्षेत्र में सेवाएं दे रहे थे। उन्हें अचानक दूरदराज के इलाकों में स्थानांतरित कर दिया है। इससे उनके पारिवारिक जीवन, विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों की देखरेख पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। वर्तमान में सभी स्कूलों में नया सत्र शुरू हो चुका है। स्कूल में दाखिले और पढ़ाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में बीच सत्र में युक्तिकरण करना अव्यवाहारिक है। संघ ने सरकार और विभाग से मांग की कि भविष्य में युक्तिकरण राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार ही किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें