फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल में मरीजों को मिलेगी लिफ्ट की सुविधा

विज्ञापन
घुमारवीं अस्पताल में तैयार लिफ्ट। संवाद
विज्ञापन
नाै वर्ष के बाद चार मंजिला ओपीडी भवन में लिफ्ट का काम अंतिम चरण में, कुछ ही दिनों में शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं के चार मंजिला ओपीडी भवन में करीब नौ वर्ष के इंतजार के बाद अब मरीजों को लिफ्ट की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। लिफ्ट का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है और शेष सिविल कार्य भी निपटा लिया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कुछ ही दिनों में लिफ्ट मरीजों के लिए शुरू कर दी जाएगी।
लिफ्ट शुरू होने से बुजुर्गों, दिव्यांगों, गंभीर मरीजों और व्हीलचेयर व स्ट्रेचर पर आने वाले मरीजों को सबसे अधिक राहत मिलेगी। अभी तक दूसरी और तीसरी मंजिल पर संचालित ओपीडी तक पहुंचने के लिए मरीजों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता था। कई बार तीमारदारों को मरीजों को सहारा देकर या व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के साथ सीढ़ियों से ऊपर ले जाना पड़ता था। गंभीर मरीजों के लिए यह स्थिति और परेशानी भरी रहती थी। करीब नौ वर्ष पहले तैयार हुए इस भवन में लिफ्ट के लिए व्यवस्था रखी गई थी, लेकिन लंबे समय तक सुविधा शुरू नहीं हो सकी। चार मंजिला भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल पर विभिन्न चिकित्सकों की ओपीडी चलती हैं। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल भवन में अभी रैंप की सुविधा का अभाव है। स्थानीय लोगों और मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि लिफ्ट के साथ रैंप की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। इससे व्हीलचेयर से आने वाले मरीजों को अस्पताल के भीतर आवाजाही में और आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें