फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हर्निया के ऑपरेशन के लिए छह माह से अस्पताल के चक्कर काट रहा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एनेस्थीसिया फिटनेस नहीं मिलने का आरोप
विज्ञापन

मरीज बोला- स्वास्थ्य कारण बताकर बाहर उपचार की दी जाती है सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में हर्निया के ऑपरेशन के लिए एक मरीज करीब छह माह से चक्कर काट रहा है। मरीज का कहना है कि सर्जन ने जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी। इसके बाद आवश्यक जांचें भी करवाई गईं, लेकिन एनेस्थीसिया फिटनेस की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण ऑपरेशन की तारीख तय नहीं हो पा रही है।
मरीज के अनुसार, मई में उपचार के दौरान जांच में हर्निया का पता चला था। इसके बाद सर्जन ने ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन से पहले आवश्यक टेस्ट और अन्य जांचें भी करवाई गईं। सामान्य बेहोशी की जरूरत होने के कारण सर्जन ने एनेस्थीसिया चिकित्सक से फिटनेस लेने के लिए कहा।
विज्ञापन

मरीज का आरोप है कि वह कई बार फिटनेस के लिए संबंधित चिकित्सक के पास गया, लेकिन हर बार किसी न किसी स्वास्थ्य संबंधी कारण का हवाला देकर फिटनेस नहीं दी गई। कभी खांसी तो कभी अन्य कारण बताए गए। मरीज के अनुसार उसे हमीरपुर या बिलासपुर जाकर उपचार करवाने अथवा निजी अस्पताल में ऑपरेशन करवाने की सलाह भी दी गई।
विज्ञापन

लिखित शिकायत दें, जांच कराएंगे
ऐसा कोई मामला ध्यान में नहीं आया है। यदि किसी मरीज को लगता है कि उसका उपचार नहीं किया जा रहा है या उसे बाहर उपचार करवाने के लिए कहा जा रहा है तो वह लिखित शिकायत दे सकता है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को उचित उपचार उपलब्ध करवाने का पूरा प्रयास किया जाता है।
-डॉ. अनुपम शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी, घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें