जंजहैली से शिमला जा रही बस में बैरी के पास हुआ हृदयाघात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जंजहैली से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सवार एक यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना बिलासपुर के बैरी में हुई। बरमाणा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को जंजहैली से शिमला एचआरटीसी बस में सवार एक व्यक्ति की बैरी के नजदीक तबीयत खराब होने लगी। व्यक्ति को अन्य वाहन से जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लेख राम(45) निवासी गांव समैला तहसील बल्द्वाडा मंडी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव कुमार चौधरी ने की है।