फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाषण में खुशी, कविता में सपना और निबंध में परवेश रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी में आयोजित हिंदी पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में खुशी शर्मा ने पहला, परवेश ने दूसरा और वैशाली ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कविता वाचन में सपना प्रथम, रचना द्वितीय और तनवीर तृतीय रहे। निबंध लेखन में परवेश ने पहला, काजल ने दूसरा और सूरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में पलक और अलका देवी ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि अंजलि और रोहित संयुक्त रूप से तृतीय रहे। पोस्टर मेकिंग में शालू देवी प्रथम, शिखा द्वितीय और सिमरन कुमारी तृतीय रहीं।
विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. रविंदर कुमार ने सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। प्राचार्य ने कहा कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। युवा पीढ़ी को हिंदी का सम्मान करने के साथ दैनिक जीवन में इसका अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें