फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महिला वर्ग में पारुल, पुरुष वर्ग में मनीष कुमार प्रथम

Sun, 30 Nov 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
कहलूर मैदान में आयोजित क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बिलासपुर के कहलूर मैदान में आयोजित हुई क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर पर लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला एथलेटिक्स संघ बिलासपुर की ओर से रविवार को कहलूर खेल परिसर में जिला क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप हुई, जिसमें 60 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर दमखम दिखाया।
विज्ञापन

संघ के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में ओपन महिला वर्ग में पारुल ने पहला और श्रद्धा चौहान ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में मनीष कुमार पहले, विशाल कुमार दूसरे और निशांत शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-20 लड़कों के वर्ग में गौरव कुमार पहले, लक्की दूसरे और मनीष ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में तनिष्का ने पहला, अंशुल ने दूसरा और चिंता देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 में लड़कों में अनमोल कुमार पहले और सुर्यांश शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में रिद्धिमा ने पहला और सुमन ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 लड़कों में राहुल कुमार पहले और हर्षित भारद्वाज दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में राधिका ने पहला और आरुषि ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष जयराम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। तरुण ने बताया कि विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो मंडी में 14 दिसंबर को होगी, में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें