फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: परनाली ने सिहड़ा को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बंदला धार में स्व. रामपाल क्रिकेट प्रतियोगिता में परनाली और सिहड़ा के बीच मैच खेला गया। इस में परनाली ने छह विकेट से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर परनाली टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। सिहड़ा की ओर से सुमित ने 22 और पवन ने 25 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। 12 ओवर में सिहड़ा की टीम ने सात विकेट खोकर 72 रन बनाए। परनाली टीम की ओर से अमृत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी परनाली टीम ने 9.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। परनाली के अमृत ने 23 रन की पारी खेली। सिहड़ा की कमल ने दो विकेट हासिल किए। परनाली टीम के अमृत को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य विनोद कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अमृत का सम्मानित किया। साथ ही प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी युवाओं को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें