फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कपाहड़ा में पशुशाला जली, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग ने मिलकर आग बुझाई
विज्ञापन


पूर्व सैनिक की पशुशाला की छत, इमारती लकड़ी राख


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलापसुर। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के कपाहड़ा गांव में सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार किशोरी लाल की पशुशाला में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना में पशुशाला की छत, अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग ने मिलकर आग पर काबू पाया।

किशोरी लाल भारतीय सेना से 2009 में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे परिवार के साथ गांव में रहते हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बहू हैं। घटना के समय किशोरी लाल घर पर ही मौजूद थे। किशोरी लाल की पशुशाला उनके मकान से करीब 40 मीटर की दूरी पर है। शनिवार शाम को अचानक पशुशाला की ओर से चिल्लाने की आवाजें सुनकर किशोरी लाल वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि पशुशाला आग की लपटों में घिरी हुई है। उन्होंने तत्काल पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। किशोरी लाल ने बताया कि स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। अन्गिकांड में पशुशाला को भारी नुकसान हुआ। स्लेट की छत, 50 गड्डी सूखी घास, करीब 10 क्विंटल तूड़ी और 10 स्लीपर इमारती लकड़ी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में पशु पूरी तरह सुरक्षित हैं। लोगों और फायर ब्रिगेड की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। किशोरी लाल ने किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस थाना घुमारवीं ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। डीएसपी चंद्रपाल ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें