फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सिविल अस्पताल घुमारवीं में जल्द शुरू होगा पार्किंग निर्माण

Fri, 31 Oct 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
सिविल अस्पताल घुमारवीं में यहां पर बनेगी पार्किग । संवाद 
विज्ञापन
...विकास की बात
विज्ञापन

पार्किग निर्माण के लिए सरकार ने 2 करोड़ रुपये की राशि की मंजूर, पहली किस्त जारी
अस्पताल में पार्किंग निर्माण होने से चिकित्सकों, तीमारदारों को मिलेगी राहत
अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पार्किंग में 100 से अधिक वाहन होंगे खड़े

संजीव शामा
घुमारवीं(बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में वर्षों से चली आ रही पार्किंग की समस्या अब जल्द ही खत्म होने जा रही है। सरकार ने अस्पताल परिसर में आधुनिक पार्किंग निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है। सरकार ने पार्किंग निर्माण के लिए 75 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद अस्पताल में आने वाले मरीजों उनके तीमारदारों और स्टाफ को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि सिविल अस्पताल घुमारवीं पिछले लंबे समय से पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। अस्पताल में कोई स्थायी पार्किंग सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण रोजाना मरीजों और उनके परिजनों को अपने वाहनों को सड़क किनारे या गलियों में खड़ा करना पड़ता है। कई बार स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि एंबुलेंस और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को अस्पताल के गेट तक पहुंचने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रस्तावित पार्किंग का निर्माण अस्पताल के पुराने भवन के पास किया जाएगा। यह पार्किंग अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी और करीब 100 से अधिक वाहनों के खड़े करने की क्षमता रखेगी। इसमें मरीजों, तीमारदारों, डॉक्टरों, कर्मचारियों और अस्पताल आने वाले अन्य लोगों के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड और नए निर्माणाधीन आईपीडी भवन तक आने जाने वाले मरीजों के लिए रास्ता भी सुगम रहेगा। पूरे घुमारवीं शहर में इस समय पार्किंग की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है। हालांकि तहसील परिसर के पास करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से एक पार्किंग का निर्माण हाल ही में पूरा किया गया है। इसमें 50 से अधिक गाड़ियों की क्षमता है, लेकिन वह अभी तक आम जनता के उपयोग के लिए शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सिविल अस्पताल परिसर में जब यह नई पार्किंग बनकर तैयार हो जाएगी तो यह न केवल मरीजों और तीमारदारों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी बल्कि अस्पताल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा। इससे अस्पताल में आने-जाने वालों को पार्किंग की चिंता से मुक्ति मिलेगी और अस्पताल परिसर अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनेगा।
राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें