फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
डंगार स्कूल में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम में भाग लेने वाले अभिभावक व अध्यापक। संवाद
विज्ञापन
डंगार स्कूल में आयोजित हुआ शिक्षा संवाद कार्यक्रम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग के आदेशों अनुसार अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कामर्स प्रवक्ता यशपाल रणौत ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय के पिछले सत्र में हुई प्राप्त की गई उपलब्धियां के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय के परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत से ऊपर रहे और प्रत्येक विषय का परिणाम भी 95 प्रतिशत से ऊपर रहा। विद्यालय में रोबोटिक लैब, स्पेस लैब व लैंग्वेज लैब का स्थापित होना भी एक बहुत बड़ी उपलब्धि रही। विद्यालय में कृषि संबंधी किए गए कार्यों की भी सराहना की गई। विद्यालय में 70 किलो लहसुन, डेढ़ क्विंटल आलू, 50 किलो प्याज आदि बच्चों व अभिभावकों के सहयोग से प्राप्त किया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी अध्यापकों व अभिभावकों ने विभाग द्वारा जारी की गई शपथ भी ली जिसमें सभी ने बच्चों की कमियों को सुधारने के लिए प्रण लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने विद्यालय में चल रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सत्र 2025-26 के लिए सभी योजनाओं को अभिभावकों के साथ साझा किया और अभिभावकों से आग्रह किया कि आप निर्भीक होकर कभी भी विद्यालय में विजिट कर सकते हैं और अपने बच्चों के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर किशोरी लाल, रीना, रेणु, आशा जोशी, सुनील और सुरेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें