फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रदर्शनी के माध्यम से अभिभावकों ने जाना बच्चों का पाठ्यक्रम

Fri, 15 Nov 2024 05:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-मजारी स्कूल में लगाई गई मॉडल प्रदर्शनी कार्यक्रम
विज्ञापन

-अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुति पर जताया संतोष

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मजारी में मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सरल रूप से अभिभावकों को बच्चों के पाठ्यक्रम से अवगत कराना था।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, भाषा, संस्कृति व खेल विषय के मॉडल अध्यापकों के मार्गदर्शन में बनाए गए। 80 प्रतिशत अभिभावकों ने इस प्रदर्शनी को देखा और अपने बच्चों को अपने मॉडल की व्याख्यान करते हुए देख कर संतोष जताया। प्रदर्शनी का शुभारंभ बीबीएमबी के अधिशाषी अभियंता सरदार गुरचरण सिंह ने किया। उन्होंने मॉडल प्रदर्शनी का निरीक्षण कर बच्चों व अध्यापकों के कठोर परिश्रम की सराहना की। उन्होंने बच्चों से समय का सदुपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों पर चर्चा की और बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शिक्षा नीति के आधार पर ही 2047 में देश को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है। यह तभी संभव होगा जब ज्ञान का प्रायोगिक महत्व विद्यार्थी जानें और देश में रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए उद्यम वृत्ति को अपनाते हुए रोजगार के अवसर सृजित करें। गुरचरण सिंह ने सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए 5100 रुपये भी प्रदान किए। प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सभी अभिभावकों, समाज के बुद्धिजीवियों व अध्यापकों से एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया। पंचायत प्रधान जसवीर सिंह, उप प्रधान दीदार सिंह एसएमसी प्रधान गुरमेल सिंह, सोहन सिंह और अजमेर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें