फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गेहड़वीं में परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार सम्मानित

विज्ञापन
गेहड़वीं स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार विद्यार्थियों को संबोधित
विज्ञापन
विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन, जीवन मूल्यों का बताया महत्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गेहड़वीं में परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल पहुंचने पर उन्हें एनसीसी एवं स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों की ओर से भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
संजय कुमार ने विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन, राष्ट्र सेवा और जीवन मूल्यों के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों, भारतीय सेना में सेवा के अनुभवों और परमवीर चक्र प्राप्त करने की प्रेरणादायक यात्रा को साझा किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, दृढ़ संकल्प, सकारात्मक सोच और निरंतर परिश्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछे, जिनका संजय कुमार ने सरल और प्रेरणादायक उत्तर देकर मार्गदर्शन किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र सेवा की भावना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। इस अवसर पर एनसीसी एएनओ अतुल सिंह, प्रधानाचार्य चमन पुरी, सीएचटी लता कुमारी, अश्विनी गौतम, अंजना कुमारी, सुमित कुमार, विजय कुमार, अधीक्षक कमल वर्मा सहित विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें