फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैठक में न बुलाने पर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने जताया विरोध

Mon, 22 Sep 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
17 सितंबर को हुई थी एयरो क्लब इकाई की बैठक
विज्ञापन

एसोसिएशन का कहना, कुछ लोग प्रशासन को कर रहे गुमराह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने जिला स्तरीय एयरो क्लब जिला इकाई समिति की बैठक में न बुलाने पर विरोध जताया। एसोसिएशन ने बैठक को दोबारा कराने की मांग उठाई है। साथ ही समिति मुख्यमंत्री से मिलकर इस बारे में उन्हें अवगत कराएगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव अतुल शर्मा, मनोज शर्मा, अंशुल शर्मा, उमेश पावर, विक्रम शर्मा, प्रविंद शर्मा और विशाल जस्सल ने बताया कि 17 सितंबर को जिला मुख्यालय पर एयरो क्लब जिला इकाई की बैठक हुई, जिसमें जिला के सभी अधिकारियों सहित पैराग्लाइडिंग से जुड़े हुए लोगों को बुलाया गया, लेकिन प्रदेश की प्रतिष्ठित और मान्यता प्राप्त हिमाचल पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को किसी भी प्रकार का निमंत्रण नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन 1996 से पंजीकृत है और इस एसोसिएशन की ओर से पूरे प्रदेश में पैराग्लाइडिंग के कई नामी इवेंट और साइट अप्रूव करवाए गए हैं। इसमें बिलासपुर में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के दस से अधिक सफल इवेंट करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बंदला पैराग्लाइडिंग साइट का सारा निर्माण व वहां तक के रास्ते सहित अन्य सुविधाएं एसोसिएशन ने अपने स्तर पर स्थानीय ग्रामीणों के भारी विरोध के बावजूद ग्रामीणों को मनाकर तैयार करवाई हैं। उसके बाद सरकारों के सहयोग से पैराग्लाइडिंग के इवेंट करवाए जा रहे हैं। एसोसिएशन ने उपायुक्त को पत्र लिखकर 17 सितंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णयों का विरोध जताया। साथ ही मांग उठाई कि इस बैठक का आयोजन दोबारा किया जाए। एसोसिएशन का कहना है कि कुछ लोग जिला प्रशासन को गुमराह करके का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मांग उठाई की मामले का संज्ञान लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें