फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैहना-ब्राह्मणा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को बांटे कागज

Sat, 06 Sep 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बैहना-ब्राह्मणा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों क प्रशस्ति पत्र बांटते विधायक
विज्ञापन
विधायक बोले- गरीब परिवारों के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बैहना-ब्राह्मणा पंचायत में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विधायक ने बाला, बलघाड़, बैहना-ब्राह्मणा, डाहड, दाड़ी-भाड़ी, गालियां, झंडूता और नखलेहड़ा पंचायतों के लगभग 140 लाभार्थियों को संबंधित कागजात भेंट किए। इसके बाद विधायक ने डाहड पंचायत के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर गरीब परिवार को छत और सम्मानजनक जीवन देने के संकल्प पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आवास योजना के तहत मिलने वाले कागज केवल कागजी दस्तावेज नहीं, बल्कि मोदी सरकार के वचन का प्रतीक हैं। यह योजना गरीब परिवारों को केवल छत ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार भी प्रदान कर रही है। बताया कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में अब तक लगभग 590 घर आवंटित हो चुके हैं, जबकि 2200 नए घरों की जियो टैगिंग की जा चुकी है। जल्द ही इन परिवारों को भी अपने पक्के मकान मिल जाएंगे। कहा कि मोदी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में झंडूता क्षेत्र को विकास की नई दिशा दी है। सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 26 सड़कों का अपग्रेडेशन व विस्तारीकरण हुआ है, वहीं बागछाल और नंद नगरांव सहित नौ बड़े पुल बनाए गए हैं। पेयजल समस्या से निपटने के लिए कुटबांगड़ समेत 14 उठाऊ पेयजल योजनाएं और बिजली संकट दूर करने के लिए 33 केवी क्षमता के सब-स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इन परियोजनाओं से ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर झंडूता खंड विकास अधिकारी संजीव पुरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, महामंत्री सदानंद शर्मा, जिला सचिव दिनेश चंदेल, सचिव हरबंस लाल भभौरिया, कोषाध्यक्ष राकेश ठाकुर, पंचायत प्रधान राजेंद्र कुमार, सत्या देवी, सुरेंद्र ठाकुर, राजकुमार व नारायण सिंह, उपप्रधान राकेश चंदेल, इंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें