-लोहड़ी पर्व पर पसोल में हुआ दंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता की ग्राम पंचायत नखलेहडा के पसोल गांव में लोहड़ी पर्व पर अंडर-20 के पहलवानों के लिए दंगल का आयोजन किया गया। यह दंगल पसोल गांव के गंगाराम और उनके भाई अमरनाथ की ओर से आयोजित किया गया।
दंगल में स्थानीय जिले के अलावा अन्य जिलों के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। दंगल के विजेता पहलवान कोटधार के रहने वाले पंकज कुमार को 1100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उप विजेता पहलवान घुमारवीं के रहने वाले सोनू को 900 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। विजेता और उपविजेता पहलवानों को पंचायत प्रधान बीना देवी और उप प्रधान जगदीश कुमार ने सम्मानित किया। दंगल में स्थानीय पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। दंगल का शुभारंभ आयोजकों ने लखदाता पीर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद किया। इस अवसर पर स्थानीय लोग आदि उपस्थित रहे।