एनआईटी जालंधर में पीएचडी के लिए चयनित हुए पकंज को बिलासपुर कॉलेज में सम्मानित करते प्राचार्य। स
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत बरढ़ी के युवा पंकज कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन देश के प्रतिष्ठित डॉ. भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), जालंधर के मानविकी एवं प्रबंधन अध्ययन विभाग में पीएचडी के लिए हुआ है। पंकज ने राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर से बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2025 में यूजीसी-जेआरएफ (वाणिज्य) और वर्ष 2026 में एचपीसेट (वाणिज्य) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पंकज के पिता रूप लाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी माता सीता देवी गृहिणी हैं। पंकज कुमार की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर उन्हें बिलासपुर कॉलेज में प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।