फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मृतकों का अंतिम संस्कार करवा रहीं पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। ग्राम पंचायत घंडीर की प्रधान और वार्ड सदस्य अन्यों के लिए मिसाल बनकर सामने आई हैं। कोविड काल में जहां परिजन अंतिम संस्कार करने से कतरा रहे हैं, वहीं प्रधान पंचायत प्रतिनिधि होने का अपना फर्ज निभा रही हैं। प्रधान श्मशानघाट पर जाकर कोरोना मृतकों का अंतिम संस्कार खुद करवा रही हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पंचायतीराज चुनावों के समय जब रोस्टर में सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हुईं थीं तो कई लोगों को लगा था कि इन्हां ते परधानी कियां चलगी, इनारी पंचायता रे प्रधान तां इना रे पति ही हुणे। लेकिन आज जब कोरोना अपने चरम पर है तो इन्हीं महिला जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और संजीदगी देखकर से यह साबित हो गया है कि अब महिलाएं काफी आगे निकल गई हैं। अपनी हर जिम्मेदारी को अपने पति की सहायता के बिना पूरा करने में सक्षम हैं। ऐसा ही काम घंडीर पंचायत की प्रधान नीलम और वार्ड सदस्य उषा देवी कर रही हैं। आम तौर पर महिलाएं दाह संस्कार के स्थलों में नहीं जाती हैं। लेकिन प्रधान और वार्ड सदस्य दाह संस्कार में शामिल हो रही हैं। पंचायत प्रतिनिधि की जिम्मेदारी और हर अच्छे बुरे वक्त में लोगों से जुड़े रहने की इच्छा के कारण ही बिना झिझक कोरोना मृतकों का अंतिम संस्कार करवा रही हैं।
एसडीएम झंडूता विकास शर्मा ने बताया कि दोनों महिला जनप्रतिनिधि अन्य महिलाओं के लिए उदाहरण बनी हैं। महिला होकर भी अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने प्रधान नीलम और वार्ड सदस्य उषा की सराहना की। कहा कि अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें