फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्टां च इतनीयां लापरवाहियां, होर काम कियां करदे ओंगे

विज्ञापन
बिल्लौर गांव के 90 वर्षीय बुजुर्ग मन्शा राम, 85 वर्षीय सीता देवी, 92 साल की पानो देवी, 90 साल की गीता देवी, - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। पंचायतीराज चुनावों में इस बार कई मतदाता अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाए। मतदान न करने वाले मतदाता अपनी लोकल भाषा में कुछ ऐसे अंदाज में बात करते सुने गए। मतदाताओं ने कहा कि आवे मुयों वोटां पाणे वालीयां लिस्टां च इतनीयां लापरवाहियां कितुरियां तां ओर कम कियां करदे ओंगे ए सरकारी नौकरियां करणे आले। आगे कियां विकास ऊंगा इस देशा रा पर इनाजो पूछने वाला भी कोई निया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कुछ मतदाता जो प्रदेश से बाहर नौकरी करने वाले थे, वे अपने घर पहुंचकर सुबह जब मतदान केंद्र में मतदान करने गए तो उनके नाम वोटर लिस्ट से ही गायब थे। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अपना कीमती समय और पैसा खर्च कर मतदान करने के लिए आए, लेकिन मतदाता सूची में नाम न होने से मतदान करने से वंचित रहना पड़ा। इससे लोगों में वोटर लिस्टें तैयार करने वाले कर्मियों और प्रशासन के खिलाफ रोष दिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें