शाहतलाई (बिलासपुर)। पंचायतीराज चुनावों को शोर मंगलवार शाम को थम गया। 21 जनवरी को तीसरे चरण के लिए मतदान होगा। इस बार नगर पंचायत के चुनाव में न पोस्टर चिपकाए गए और न ही टोलियों में प्रचार किया गया। लेकिन पंचायत चुनाव में विधानसभा चुनावों की तर्ज पर प्रचार किया गया। पोस्टर युद्ध इतना था कि दीवारों को पोस्टरों से भर दिया गया। सोशल मीडिया पर भी खूब प्रचार हुआ। इतना ही नहीं पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों के प्रचार में लाउड स्पीकर का भी प्रयोग किया गया। लोगों का कहना है कि इस बार पोस्टर युद्ध इतना था कि मानो विधानसभा के चुनाव हो रहे हों।