बिलासपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा जहां 2926 पहुंचा है, वहीं चार संक्रमितों के स्वस्थ होने से जिले में अब 19 केस एक्टिव हैं। बिलासपुर ने कोविड मुक्त होने की तरफ कदम बढ़ाए हैं। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में मंगलवार को रैपिड एंटीजन से 150 सैंपल के टेस्ट किए गए। इनमें सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 105 सैंपल शिमला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।