फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं बीडीसी पर भाजपा का कब्जा, रमेश ठाकुर अध्यक्ष, सतीश बने उपाध्यक्ष

विज्ञापन
घुमारवीं में विधायक सुभाष ठाकुर और मंत्री राजेन्द्र गर्ग के साथ बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं बीडीसी पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। बुधवार को हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सदस्यों ने कांग्रेस समर्थित सदस्यों को मात दी। लेकिन भाजपा के लिए चिंता का विषय यह है कि बहुमत होने के बाद भी क्रॉस वोटिंग हुई और अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित करीब चार वोट कांग्रेस की झोली में पड़े। बीडीसी चुनाव में भाजपा समर्थित 22 सदस्य जीते हैं। लेकिन अध्यक्ष को 18 ही वोट मिले।
विज्ञापन

घुमारवीं नगर परिषद चुनाव में हार का स्वाद चख चुकी भाजपा ने बीडीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर अपनी साख बचा ली है। हालांकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए भाजपा द्वारा दिए गए नामों से अन्य समर्थित सदस्य खुश नजर नहीं आए। इसका असर बीडीसी अध्यक्ष चुनाव में देखने को मिला। घुमारवीं विकास खंड में बीडीसी के 34 पद हैं। वोटिंग के दौरान भाजपा समर्थित उम्मीदवार को अध्यक्ष पद के लिए 18 वोट पड़े। जबकि कांग्रेस समर्थित को 16 वोट मिले। बताते चलें कि विकास खंड में भाजपा समर्थित 22 सदस्य जीतकर आए हैं। लेकिन सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की और भाजपा समर्थित को सिर्फ 18 ही वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार को 19 और कांग्रेस समर्थित को 15 वोट मिले। भाजपा के रमेश ठाकुर ने कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह को मात दी। वहीं उपाध्यक्ष के लिए भाजपा के सतीश ठाकुर ने कांग्रेस के मधुपाल को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें