हरलोग में दिनेश कुमार 913 मतों और चांदपुर पंचायत में सुभाष चंद 735 मत प्राप्त कर बने उप प्रधान
कुछ पंचायतों में बेहद करीबी मुकाबले, कहीं भारी मतों से मिली जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में उप प्रधान पद के चुनाव में जहां प्रत्याशियों ने भारी मतों से जीत दर्ज की, वहीं कुछ स्थानों पर बेहद करीबी मुकाबले भी देखने को मिले। सदर, घुमारवीं, झंडूता तथा श्री नयना देवी जी विकासखंड की पंचायतों में मतगणना के बाद विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।
सदर विकास खंड की चांदपुर पंचायत में सुभाष चंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 735 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी जोगिंदर पाल को 375 वोट मिले। कुड्डी पंचायत में बलदेव ने 384 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि ज्ञान चंद को 365 वोट मिले। राजपुरा पंचायत में सरवन सिंह ने 758 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दवेंद्र को 540 वोट मिले। सुई सुराहड़ पंचायत में राकेश कुमार ने 504 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि अशोक कुमार को 479 मत मिले। मलोखर पंचायत में राजेंद्र 408 वोट लेकर विजयी रहे और गीता राम को 292 मत मिले। घुमारवीं विकास खंड की औहर पंचायत में गौरव कुमार ने 761 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि अरविंद को 353 वोट मिले। ननांवा पंचायत में बलदेव सिंह ने 496 मत प्राप्त कर दिला राम को 17 मतों से पराजित किया। दिला राम को 479 वोट मिले। हरलोग पंचायत में दिनेश कुमार ने रिकॉर्ड 913 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी ज्ञान सिंह को 435 वोट मिले।
कुठेडा पंचायत में संतोष कुमार ने 737 वोट लेकर दलेल सिंह को हराया, जिन्हें 625 मत मिले। गाहर पंचायत में पंकज भारद्वाज ने 685 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि सुरेंद्र कुमार को 524 मत मिले। पडयालग पंचायत में दिला राम विजयी रहे और परम जीत दूसरे स्थान पर रहे। झंडूता विकास खंड की जेजवीं पंचायत में सुशील कुमार ने देवराज को हराकर जीत हासिल की। बल्हसीणा पंचायत में जितेंद्र सिंह ने 783 मत प्राप्त कर राज कुमार को पराजित किया, जिन्हें 306 वोट मिले। जांगला पंचायत में अनिल कुमार ने 1065 वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी अमरनाथ को 632 मत मिले। सुन्हाणी पंचायत में राजेश कुमार ने 645 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि चमन लाल को 516 वोट मिले।हीरापुर पंचायत में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां राकेश कुमार ने 197 मत प्राप्त कर मात्र चार वोटों से जीत दर्ज की। रूप लाल को 193 मत मिले। रोहल पंचायत में राज कुमार ने 987 वोट लेकर जीत हासिल की, जबकि अरविंद शर्मा को 761 मत मिले। मलांगन पंचायत में कुलविंदर सिंह ने 554 मत प्राप्त कर सुखदेव सिंह को हराया, जिन्हें 502 वोट मिले। गालियां पंचायत में सुभाष चंद ने 412 वोट लेकर नजदीकी मुकाबले में जीत दर्ज की, जबकि पवन कुमार को 390 मत मिले। श्री नयना देवी जी विकास खंड की कोटखास पंचायत में चिंत राम ने 672 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी रामलोक को 528 वोट मिले। पंचायतों में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।