फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पडयालग सहकारी सभा को हुआ 18 हजार रुपये का शुद्ध लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
-70वीं वार्षिक सभा में दिया आय व्यय का ब्योरा
विज्ञापन

-अध्यक्ष बोले, विपरीत परिस्थितियों में निदेशक मंडल ने किया बेहतर कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। दी दधोल कृषि सेवा सहकारी समिति पडयालग की 70वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन रविवार को पडयालग में किया गया। समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस वर्ष समिति को 18,909.30 रुपये का लाभ हुआ है।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए पवन कुमार ने कहा कि प्रदेश की मुख्य सहकारी संस्थाओं में शुमार रही दधोल सहकारी सभा पुन: अपनी बुलंदियों की तरफ अग्रसर है। सहकारिता का एकमात्र उद्देश्य लाभार्जन नहीं, बल्कि किसान, पशुपालक व ग्रामीण की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया कि सभा के सचिव व निदेशक मंडल द्वारा विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत के दम पर पुन: समिति को लाभ में पहुंचाया है। सभा सचिव हेमराज निखिल ने बताया कि बैठक में पिछली आमसभा की पुष्टि व स्वीकृति, नए सदस्यों के प्रवेश व हिस्सा हस्तांतरण, समिति के वर्ष 2024-25 की अधिकतम ऋण सीमा की स्वीकृति, समिति की ब्याज दरों के निर्धारण, समिति की वर्ष 2024-25 की व्यापारिक विकास योजना की स्वीकृति, समिति के वर्ष 2023-24 के अंकेक्षण के लिए अंकेक्षण नियुक्त करने के संबंधित बिंदुओं पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सभा के 2502 सदस्यों का सभा में वित्तीय वर्ष के दौरान 27.60 लाख रुपये का भागधन है। सभा के सदस्यों की 12.9 करोड़ से अधिक धनराशि जमा है और 12 करोड़ रुपये की राशि ऋण के रुपये में वितरित की गई है। सभा की मौजूदा वित्तीय वर्ष में 17.44 करोड़ की पूंजी है। सभा द्वारा प्रयोग के तौर पर ड्रोन के माध्यम से खाद के छिड़काव किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ. रवि शर्मा ने मक्की, दाल और धान की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धान बीजते समय 90 से 110 दिन में तैयार होने वाला बीज प्रयोग करें। क्योंकि हमारे क्षेत्र में 15 सितंबर से बाद सिला लगने पर खोखला रह जाता है। 12,32,16 सागरिका प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने मिलेट्स ज्वार,बाजरा, रागी, कोधरा, आदि को बीजने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इनमें कम पानी व कम खाद का प्रयोग होता है। इस अवसर पर राज्य सहकारी बैंक के निदेशक डॉ. जेसी शर्मा, सभा निदेशक मंडल उप प्रधान कृष्णानंद भारद्वाज, सदस्य राम चंद बरूर, सुरेश पन्याली और शंकर राम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें