फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट खाली है तो बैठ जाओ, वरना दूसरी बस देखो

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सड़क हादसों में जानी नुकसान को कम करने के लिए सरकार ने ओवरलोडिंग पर रोक तो लगा दी है, लेकिन इसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है। अब तो निगम की बसों में परिचालक भी लोगों से सीधे कह रहे हैं कि अगर बस में सीट खाली है तो बैठ जाओ, नहीं तो बस से उतरों और दूसरी बस देखो। इससे उन लोगों को भी बस नहीं मिल पा रही है, जिन्हें लंबी दूरी पर जाना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुल्लू के बंजार में हुए सड़क हादसे में गई जानों को देखते हुए बसों में ओवरलोडिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस विभाग व आरटीओ ने पिछले कुछ दिनों में ओवरलोडिंग बसों के ताबड़तोड़ चालान काटे, जिसके बाद अब निगम व प्राइवेट बसें में तय सीटों से ज्यादा सवारियों को नहीं बैठाया जा रहा है। इसका खामियाजा अब आम जनता को उठाना पड़ रहा है। जिन्हें बसों में सीटें नहीं मिल रही है। लोगों ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द बसों का प्रबंध करे ताकि जनता को परेशानियों से छुटकारा मिल सके।
वहीं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर का कहना है कि सरकार जल्द ही नई बसों की खरीदारी करने जा रही है। जिससे आने वाले समय में लोगों की समस्या हल होगी।
छुट्टी से पहले और अगले दिन बढ़ रही परेशानी
हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में इतनी बसें नहीं है कि लोगों को पर्याप्त बस सुविधा मिल सके। समय पर बस न मिलने से नौकरी पेशा लोग भी समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। लांग रूट पर जाने वाली निजी बसों में भी सवारियों को नहीं बैठाया जा रहा है। ओवरलोडिंग के चालान के डर से कोई भी चालक रिस्क नहीं ले रहा है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें