बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी बिलासपुर के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) की एम फार्मेसी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में पहली से आठवीं तक की रैंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री में रुचि जमवाल ने 9.38 एसजीपीए के साथ प्रथम रैंक हासिल की। दींपल ने 9.23 एसजीपीए के साथ दूसरा और अभिषेक ने 8.92 एसजीपीए के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।
फार्मास्यूटिक्स में लविश सोनी ने 9.23 एसजीपीए के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। आर्यन ठाकुर और दीपक ने 9.08 एसजीपीए के साथ चौथी रैंक प्राप्त की, जबकि आयुष सकलानी और पायल शर्मा ने पांचवां स्थान हासिल किया। फार्माकोलॉजी में हिमानी चंदेल और शिवानी शर्मा ने 8.92 एसजीपीए के साथ तीसरी रैंक प्राप्त की। आकांक्षा, रितिका, शिवानी और तमन्ना पांचवें स्थान पर रहीं।
इशिता ठाकुर, पलक ठाकुर और स्वाति डोगरा ने सातवीं, जबकि आंचल और अंकिता ने आठवीं रैंक हासिल की। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर संस्थान के प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा और प्राचार्य डॉ. ईशा रानी ने उन्हें बधाई दी। संवाद