फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: एक ही शिक्षा निदेशालय बनाने का विरोध, प्राथमिक शिक्षक संघ 9 मार्च को करेगा प्रदर्शन

Mon, 03 Mar 2025 04:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर ईकाई की बैठक वर्चुअल माध्यम से जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर ईकाई की बैठक वर्चुअल माध्यम से जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के निर्णयों के विरोध में 9 मार्च को चारों उपमंडल में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर यह बैठक आयोजित की गई। रमेश शर्मा ने बताया कि 9 मार्च को शिक्षा खंड घुमारवीं-1 और शिक्षा खंड घुमारवीं-2 के सभी प्राथमिक शिक्षक उप मंडलीय कार्यालय घुमारवीं, शिक्षा खंड झंडूता के प्राथमिक शिक्षक उप मंडलीय कार्यालय झंडूता, शिक्षा खंड सदर के सभी प्राथमिक शिक्षक उप मंडलीय कार्यालय बिलासपुर सदर और शिक्षा खंड स्वारघाट और श्री नयना देवी जी के प्राथमिक शिक्षक उप मंडलीय कार्यालय नागरिक स्वारघाट में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक शांतिपूर्वक रोष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दो शिक्षा निदेशालय होने के बावजूद भी शिक्षा विभाग में शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन


यदि दोनों शिक्षा निदेशालयों के स्थान पर एक ही शिक्षा निदेशालय बनाया जाता है तो एक प्रशासनिक अधिकारी के अधीन निदेशालय होने के कारण समूची शिक्षा का ढांचा चरमरा जाएगा और कोई भी कार्यक्रम सफल नहीं होगा। 1984 से पूर्व एक ही शिक्षा निदेशालय था, जिस कारण प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक शिक्षक पूरी तरह से हाशिए पर रखे जाते थे और यदि दोबारा ऐसा किया जाता है तो आज तक प्राथमिक शिक्षा का पूरा तैयार ढांचा नष्ट हो जाएगा और प्राथमिक शिक्षा अपने अतीत काल की तरह दयनीय स्थिति में पहुंच जाएगी। सरकार और शिक्षा विभाग को इस विषय पर आगे बढ़ने से पहले गहराई से मंथन करना चाहिए और नई शिक्षा नीति में प्री प्राइमरी और प्राइमरी की पहली आठ कक्षाओं के लिए अलग से प्राथमिक शिक्षा निदेशालय गठित करना चाहिए। इसी में प्राथमिक शिक्षा का उत्थान और विकास निहित है। इस मौके पर राज्य सचिव राकेश पटियाल, जिला महासचिव रणजीत सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान बाबूलाल, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, महालेखाकार बलवीर ठाकुर, मुख्य सलाहकार चंद्रशेखर, सह सचिव राजकुमार और जिला मीडिया प्रभारी खूब सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें