फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तीन दिन बाद बहाल हुई ओपीडी सेवाएं,मरीजों को राहत

Mon, 29 Dec 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं सिविल अस्पताल में उमड़ा मरीजों का सैलाब
विज्ञापन

सामान्य से तीन गुना अधिक मरीज पहुंचे अस्पताल
सोमवार को करीब 700 मरीजों की ओपीडी हुई दर्ज
एमडी मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु व हड्डी रोग ओपीडी में सबसे अधिक भीड़
दोपहर बाद तक लगी रहीं मरीजों की लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। लगातार तीन दिन तक ओपीडी सेवाएं पूरी तरह ठप रहने के बाद सोमवार को जैसे ही सिविल अस्पताल की ओपीडी दोबारा शुरू हुई, अस्पताल परिसर में मरीजों का सैलाब उमड़ पड़ा। हालात यह रहे कि एक ही दिन में सामान्य दिनों की तुलना में करीब तीन गुना अधिक ओपीडी दर्ज की गई। जहां आमतौर पर प्रतिदिन लगभग 250 मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, वहीं सोमवार को यह आंकड़ा बढ़कर करीब 700 तक पहुंच गया। सुबह करीब नौ बजे से ही अस्पताल की विभिन्न ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सुबह से ही इलाज की आस में अस्पताल पहुंचने लगे। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोपहर तीन बजे के बाद भी चिकित्सकों के कमरों के बाहर मरीजों की लाइनें लगी रहीं। एमडी मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग और सामान्य मेडिकल ऑफिसर्स की ओपीडी के बाहर काफी भीड़ देखने को मिली। हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में तो हालात और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहे, जहां सबसे लंबी कतारें नजर आईं।
विज्ञापन

तीन दिन बाद पहुुंचे मरीजों में किसी को बुखार, खांसी या पुरानी बीमारियों की समस्या थी, तो कोई हड्डी और जोड़ों के दर्द से परेशान था। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों की संख्या भी काफी अधिक रही। इलाज न मिल पाने के कारण कई मरीजों की परेशानी बढ़ चुकी थी, जिसका असर सोमवार को अस्पताल में साफ तौर पर दिखाई दिया। हालांकि मरीजों की भारी भीड़ के बावजूद चिकित्सकों ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। डॉक्टरों ने लगातार कई घंटों तक बिना रुके मरीजों को देखा और उपचार प्रदान किया। अस्पताल प्रशासन और स्टाफ भी व्यवस्था बनाए रखने में जुटा रहा, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें