फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं से एक हजार कार्यकर्ता घेरेंगे विधानसभा

Fri, 28 Nov 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं के पट्टा में आयोजित भाजपा के सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
भाजपा 4 दिसंबर को धर्मशाला में करेगी विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन


-संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बनी रणनीति



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा मंडल घुमारवीं और भराड़ी के संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन शुक्रवार को पट्टा में हुआ, जिसमें बिलासपुर प्रभारी पायल वैद्य बतौर मुख्यातिथि और रहीं, जबकि सह-प्रभारी देशराज और पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सम्मेलन में पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और 4 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाले भाजपा के विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। निर्णय लिया गया कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से एक हजार कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। जिला प्रभारी पायल वैद्य ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन प्रदेश सरकार की नींव हिला देगा। यह सिर्फ भाजपा का नहीं, बल्कि जनता का आंदोलन बन चुका है। कांग्रेस सरकार चुनाव से पहले किए गए वादों से पीछे हट गई है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता अब इस निकम्मी, अहंकारी और विकास-विरोधी सरकार को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही प्रदेश का विकास ठप पड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनके करीबी जश्न पर करोड़ों खर्च कर रहे हैं, जबकि जनता की मूलभूत जरूरतें पूरी नहीं हो रहीं। उन्होंने कहा कि यह सरकार वादों की नहीं, बल्कि बंदिशों और बदले की राजनीति की सरकार बनकर रह गई है। जनता सब देख रही है और अब गुस्सा चरम पर है। उन्होंने कहा कि 4 दिसंबर का विरोध प्रदर्शन केवल विरोध नहीं, बल्कि सरकार को जनादेश का महत्व याद दिलाने वाली गर्जना होगी, जो उसकी नींव हिला देगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जोरावर सिंह, जिला महामंत्री नवीन शर्मा, पंकज चंदेल, सरवन जमवाल, ब्रह्मदास गौतम और संजय ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें