फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रूपये की बिजली की तार चोरी करने के मामले में एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना पुलिस ने जरोड़ा के पास कोल्हा पेयजल योजना से लाखों रुपये के बिजली के तार चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को झंडूता के कसोल गांव से पकड़ा गया है। उसकी निशानदेही पर चोरी तार भी हमीरपुर के भोटा से बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 6 सितंबर की रात को भराड़ी उपतहसील के अंतर्गत कोल्हा पेयजल योजना से करीब 2,800 मीटर तार चोरी कर ली गई थी। इसकी शिकायत विद्युत उपमंडल नंबर-2 घुमारवीं के सहायक अभियंता नसीब सिंह ने दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी तार की कीमत पांच लाख रुपये है। चोर इतने शातिर थे कि तार में करंट होने के बावजूद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले में लगातार जांच कर रही थी।
छानबीन करते हुए पुलिस कसोल में पहुंची। शक के आधार पर वहां एक प्रवासी युवक को हिरासत में लिया गया, जिसने वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली। आरोपी हमीरपुर के भोटा में काम करता है। आरोपी की पहचान अवधेश कुमार निवासी गांव वगई निमिया टोला तहसील बगई रतनपुर जिला पश्चिमी चंपारन बिहार के रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें